पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~15 किरायादेकर ~10कास्टांप पेपर लेने आते हैं रेवाड़ी

~15 किरायादेकर ~10कास्टांप पेपर लेने आते हैं रेवाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गत्माह बस स्टैंड कुंड स्थित विलेज हट में शुरू की गई मनेठी उपतहसील से स्थानीय लोगों को सुविधा तो हुई, मगर अब जरूरी फाइलों के लिए उन्हें कई किलोमीटर का सफर तय कर रेवाड़ी जाना पड़ रहा है। दरअसल यहां पर स्टांप वैंडर, बिजली रेडक्रास से संबंधित एससी, बीसी, ओबीसी, डेमोसाइल इनकम सर्टिफिकेट की फाइलों की काफी कमी है। इस कारण लोगों के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही पर्याप्त बिजली नहीं आने से भी लोगों के काम बाधित हो रहे हैं।

मनेठी उपतहसील से पहले क्षेत्र के लोगों को अपने कामों के लिए रेवाड़ी तहसील आना पड़ता था। अब एक माह पूर्व ही मनेठी उपतहसील शुरु की गई है। इससे लोगों को यहां पर ही अपने काम कराने की सुविधा की उम्मीद जगी थी। मगर अभी भी फाइलों की समस्या के चलते लोग परेशानी में हैं। समस्या यहां तक है कि उपतहसील में स्टांप वैंडर नहीं होने से यहां पर हलफनामा बनवाने के लिए आने वाले लोगों को 10 रुपए के स्टांप पेपर के लिए भी रेवाड़ी जिला मुख्यालय तहसील में जाना पड़ता है। यही हाल रेडक्रास से संबंधित एससी, बीसी, ओबीसी, डेमोसाइल इनकम सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भी युवाओं को रेवाड़ी मुख्यालय भागना पड़ता है। जबकि रेवाड़ी मनेठी से 24 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके लिए लोगों को 15 रुपए किराया देकर यहां पहुंचना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की माने तो यहां पर बिजली नहीं आने से भी परेशानी रहती है। कई-कई घंटों तक यहां बिजली गुल रहती है। बिजली नहीं आने से लोगों को अपने कामों के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि लोगों के काम कंप्यूटर सिस्टम पर ही होते हैं। ऐसे में काफी समय तक बिजली नहीं आने से लोगों के कंप्यूटर आधारित काम पूरी तरह रुक जाते हैं। इसी को लेकर गांव खोल की सरपंच कैलाश देवी, मनेठी के सरपंच शिवराज यादव, कुंड विकास संघर्ष समिति के प्रधान मुरारीलाल यादव, पाड़ला के सरपंच मलखान सिंह, माजरा की सरपंच लाली देवी सहित अन्य लोगों ने उपतहसील में उक्त सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाने की मांग की है ताकि लोगों केना उपतहसील का लाभ मिल सके।

जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी सुविधाएं : नायब तहसीलदार

मनेठीउपतहसील के नायब तहसीलदार आरके रंगा का कहना है कि उपतहसील में कामकाज हाल ही में शुरू हुआ है, इसलिए सुविधाएं कुछ कम हैं। जरूरी फाइलें स्टांप आदि सुविधाएं यहां जल्द ही मुहैया कराई जाएंगी। वहीं बि