अवैध पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
झोंटाके घर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दबोचे गए बदमाशों की पहचान बूढी माता चौक रेवाडी निवासी हितेश उर्फ लड्डू राकेश उर्फ राव साहब के रूप में हुई है। इनमें से आरोपी राकेश उर्फ राव साहब को सीआईए पुलिस ने 7 दिसंबर को अवैध पिस्तौल कारतूश सहित गिरफ्तार किया था और अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान ही खुलासा हुआ कि उक्त बदमाश भी फायरिंग वारदात में शामिल था।
वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। उक्त आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 28 अक्टूबर की रात को संघी का बास में पहले तो हवाई फायर किए और उसके बाद संघी का बांस में परमानंद के घर पर भी गोलियां चलाई थी। पुलिस ने परमानंद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया हुआ है।