सभी बनवाएं वोट, करें लोकतंत्र को मजबूत
रेवाड़ी | तिहाड़ास्थित सीआर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को स्कूल प्रबंधक योगेश तिवारी, ब्रह्मजीत सिवाच प्रिंसिपल ललिता लुगानी ने हरी झंडी दिखाई। इसमें विद्यार्थियों हाथों में बैनर स्लोगन पट्टिकाएं लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं केा वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल ने लोकतंत्र का महत्व बताते हुए कहा भारत विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। वोट से ही लोकतंत्र मजबूत बनता है। इसलिए वोट की ताकत पहचाने तो अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि कुछ लोगों के द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की बजाय सभी मिलकर एक योज्य प्रतिनिधि का चुनाव करें।