- Hindi News
- पंचायत जमीन देने को तैयार बनाई जाए सीएसडी कैंटीन
पंचायत जमीन देने को तैयार बनाई जाए सीएसडी कैंटीन
पूर्वसैनिक सोसायटी डहीना की बैठक गांव के शहीदी स्मारक पर हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच कप्तान नंदलाल ढाणी कोलाना, मुख्य वक्ता सूबेदार भूप सिंह मंदौला मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया। कप्तान नंदलाल ने कहा कि डहीना उप तहसील में 35 गांव आते हैं। इन गांवों में हजारों की संख्या में सैनिक पूर्व सैनिक है।
जवानों ने भारत-पाक भारत-चीन युद्ध में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसके बावजूद भी आज तक यहां के पूर्व सैनिक, युद्ध वीरांगनाएं शहीदों की विधवाएं सुख-सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन की सुविधा होना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को रेवाड़ी आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को वन रेंक-वन पेंशन दी जाए एंबूलेंस सुविधा दी जाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि अहीर रेजिमेंट भी होनी चाहिए। अन्य कम संख्या वाली जातियों की अलग रेजिमेंट है तो फिर अहीर रेजिमेंट क्यों नहीं।
रक्षाराज्य मंत्री को लिखा पत्र
सूबेदारभूप सिंह मंदौला सुबेदार विजय सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर रक्षा राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक हर माह एक रुपए गोदान के लिए एकत्रित करें। जिसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी तो अमावस्या के दिन गौशाला में एकत्रित रुपयों से सामग्री खरीद कर दान करेगी। सरपंच सतपाल ने कहा कि वे पूर्व सैनिकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर ग्राम विकास सुधार समिति अध्यक्ष जयपाल यादव, कैप्टन आरके यादव खुशपुरा, कैप्टन जयनारायण डहीना, कैप्टन रंगराव जैनाबाद, वीर चक्रा होशियार सिंह, महाबीर सिंह, पूर्ण सिंह डहीना, कैप्टन दलीप सिंह मसीत, सूबेदार ओमप्रकाश निमोठ, हलवलदार रोशन लाल, रामस्वरूप सहित पूर्व सैनिक मौजूद थे।