पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को दी अधिकारों की जानकारी

विद्यार्थियों को दी अधिकारों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | जौनावासस्थित ऋषि पब्लिक स्कूल में बुधवार को मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट भारती अरोड़ा मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी। एडवोकेट ने जीवन में सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा, राष्ट्रीयता कार्य करने के अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि संविधान में मिले अधिकारों के प्रति सभी को सचेत रहना चाहिए, ताकि जानकारी के अभाव में आपको शोषण ना सहना पड़े। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक विभूपॉल ने कहा कि अधिकारों की जानकारी के बिना जीवन निराधार है। अंत में प्रधानाचार्य सावित्री यादव ने बच्चों को मौलिक अधिकारों के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।