पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माॅडल टाउन से बाइक बोलेरो को चोरी कर ले गए बदमाश

माॅडल टाउन से बाइक बोलेरो को चोरी कर ले गए बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरी में बढ़ती चोरी की घटनाएं

शहरके मॉडल टाउन से चोर बाइक सोहना कट से बोलेरो चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही मामलों में चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

मेवात के जहारपुरी निवासी आफताब रहमान फिलहाल मॉडल टाउन में ही किराए पर रह रहे हैं। आफताब की बाइक को चोर मॉडल टाउन से ही चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पुलिस को देकर मुकद्दमा दर्ज कराया गया है। इसी क्रम में बदमाश अलवर जिला के गांव ढाणी रामावाली निवासी दाताराम की बोलेरो गाड़ी को चोर सोहना कट के पास से चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दाताराम की शिकायत पर भी चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।