- Hindi News
- होटल में पकड़ी कॉलेज की 3 छात्र छात्राएं, पूछताछ के बाद छोड़ा
होटल में पकड़ी कॉलेज की 3 छात्र-छात्राएं, पूछताछ के बाद छोड़ा
बुधवारदोपहर 12 बजे नाई वाली स्थित एक गेस्ट हाऊस में पुलिस ने रेड मारी। कॉलेज की तीन छात्राओं और तीन छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ की और कुछ देर बाद छोड़ दिया। इस कार्रवाई से गेस्ट हाउस के बाहर सरकुलर रोड पर लोगों की भीड़ लग गईं। कुछ युवक तो पुलिस की निगरानी में बाहर निकल रहे इन छात्र-छात्राओं की फोटो लेने का प्रयास करते नजर आए।
बुधवार को शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सरकुलर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य चल रहा है। कुछ युवक युवतियां संदिग्ध अवस्था में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापामार कार्रवाई करते हुए तीन युवक तीन युवतियों को पकड़ लिया। सभी एक शहर के कॉलेज के विद्यार्थी है। पुलिस सभी को थाने ले आई। पुलिस ने जांच के बाद सभी को छोड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
होटलोंगेस्ट हाउस पर पुलिस की छापेमारी की यह पहली कार्रवाई नहीं है। पहले भी इस तरह कार्रवाई होती रही है लेकिन अधिकांश मामलों में पुलिस मामला दर्ज नहीं करती है। इसके पीछे यह तर्क दिया जाता है कि बालिग होने पर कोई भी युवा अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस की कार्रवाई से पहले मीडिया और अन्य सामाजिक संगठनों के पास सूचना किस आधार पर पहुंच जाती है और कैसे इसकी आड़ में लेन-देन का खेल भी हो जाता है।
युवक युवतियों को जिप्सी में बैठाकर थाने ले जाते समय गेस्ट हाउस के बाहर एकत्रित भीड़ मोबाइल से रिकार्डिग करने लगे।
रेवाड़ी. सर्कुलररोड पर सेंडपाईपर के सामने स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमार कार्रवाई के दौरान मुंह छिपाकर निकलती युवतियों को थाने ले जाती पुलिस।
पुलिस की छापेमार कार्रवाई के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मी।