पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेमन रेस में चंचल, बैलून स्पर्धा में अजय ने बाजी मारी

लेमन रेस में चंचल, बैलून स्पर्धा में अजय ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलटाउन स्थित बाल भवन में सर्व शिक्षा अभियान के तहत अशक्त बच्चों के लिए जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी प्रेमकुमार यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई।

साथ ही सांस्कृत्तिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। प्रतियोगिता के लेमन रेस में चंचल प्रथम, साहिल द्वितीय कौशल्या तृतीय रहा। वहीं शॉटपुट व्हील चेयर में उपेंद्र, सुषमा, सोनू, बैलून स्पर्धा में अजय रोहित, लक्ष्मी अमित, अहमद रफिक, सेक रेस में विक्की, अंकित ममता क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।

50 मीटर डैस में जोगेंद्र, राजेश चंद्र प्रकाश, 100 मीटर में कपिल, सुशील जोगेंद्र, स्टैंडिंग लोंग जंप में साहिल, सलमान प्रमोद क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। इसके अलावा क्ले मॉडलिंग में रीना, रजनी साक्षी प्रथम, मनबीर द्वितीय दीपिका, मोनिका पूजा तृतीय रहे। ड्राइंग में दिया सिंह, मुस्कान प्रथम, पूर्णचंद योगेश द्वितीय तथा किरण राजकुमार तृतीय रहे। सोलो सोंग में छोटराम, ललिता देशराज, सोलो डांस में भूपेंद्र, शिवम रामभारती तथा स्पीच में मनीषा, प्रियंका राहुल क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी संगीता यादव ने पुरस्कृत्त किया। उन्होंने कहा कि अशक्त समाज का अभिन्न अंग हैं। जिला परियोजना संयोजक बृजेश कुमार ने सभी का आभार जताया। मंच संलाचन सहायक परियोजना अधिकारी सत्यवीर सिंह यादव ने किया। इस मौके पर रेवाड़ी खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी भीमसैन गौड़, सर्व शिक्षा अभियान से प्रदीप, डॉ. कमल सिंह, संजय कुमार, कर्ण सिंह, कमलाकर राय, प्रेम, सूरज प्रकाश विशेष रूप से मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की भाषण स्पर्धा में स्वच्छता पर अपने विचार रखती प्रियंका।

भाषण स्पर्धा में अपने विचार रखती छात्रा मनीषा।

रेवाड़ी. बालभवन में बच्चों की खेल प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देता बच्चा मंचासीन डीईओ संगीता यादव।