पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलू दौड़ में मधु, साइकिल रेस में गीता अव्वल

आलू दौड़ में मधु, साइकिल रेस में गीता अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैनीवरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के मैदान में बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हुईं। शुभारंभ उपायुक्त आरसी वर्मा ने किया।

आलू दौड़ प्रतियोगिता में मधु, गुड्डी रामगिरी, मटका दौड़ प्रतियोगिता में निर्मला, सुमित्रा शर्मिला प्रथम रही। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बंटी, स्नेहलता कविता, 300 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंतिम, मोना मीनाक्षी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नेहा, शालू कुमारी प्रेम लता तथा 500 मीटर साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में गीता कुमारी, पूनम चंचल क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आज महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और नारी को अबला समझने वालों को यह संदेश दे रहीं हैं कि महिलाएं किसी भी प्रकार पुरूषों से कम नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध है जो समाज पर कलंक है और सरकार जिला प्रशासन द्वारा इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे है परंतु लोगों को जागरूक करके और सामाजिक अभियान चलाकर ही इस बुराई को समाप्त किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष अलावादी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाली किशोरियों महिलाओं को क्रमश: 1000/-, 500/- 750/- रुपये की नकद राशि प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

रेवाड़ी. जिलास्तरीयमहिला खेल प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कृत करते डीसी आरसी वर्मा कार्यक्रम अधिकारी संतोष अहलावादी।