पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेका के पास बस की चपेट में आने से सीआईएसएफ जवान की मौत

सेका के पास बस की चपेट में आने से सीआईएसएफ जवान की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल|नारनौल-बहरोड़ सड़कमार्ग पर गांव सेका के निकट बुधवार सुबह प्राइवेट बस की चपेट में आने से सीआईएसएफ के एएसआई की मौत हो गई। मृतक गांव सेका में अपनी रिश्तेदारी में आया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद नारनौल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में गांव सेका के लोगों के बयान पर दुर्घटना के आरोप में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला रेवाड़ी के गांव नंगली परसापुर निवासी बाबूलाल (50) पुत्र लेखराम सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत था। बाबूलाल इन दिनों छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था तथा मंगलवार को बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गांव सेका आया था। बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे वह बाइक से अपनी ससुराल गांव धनुंदा (अटेली) जाने के लिए सेका से चला था। अभी वह गांव की गली से निकल कर नारनौल-बहरोड़ मुख्य सड़क मार्ग पर पहुंचा ही था कि वह प्राइवेट बस की चपेट में गया। इस दुर्घटना में बाबूलाल के सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।