पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कल

सरकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | एसयूसीआई,सीपीआई सीपीआई की ओर से सरकारी नीतियों के खिलाफ 12 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मांगों को लेकर सीएम के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। एसयूसीआई के जिला सचिव कामरेड राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए सुबह 11 बजे नेहरु पार्क में इकट्ठे होकर सचिवालय के बाहर तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन सरकारी नौकरियों पर लगाई गई रोक हटाई जाए, किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य मिले, किसानों को बोनस नहीं देने के फरमान वापस हों, सस्ती जनवादी शिक्षा लागू हो, किसानों की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण बंद हो सहित अन्य मांगों को लेकर किया जाएगा।