नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 26 से
रेवाड़ी | पंजाबीधर्मशाला परिसर में 26 दिसंबर को तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर श्री बाला जी जनकल्याण समिति, रेवाड़ी के तत्वाधान में लगाया जाएगा। शिविर में शुगर, बीपी, आंख, नाक, कान गला की नि:शुल्क जांच की जाएगी तथा योग परामर्श भी नि:शुल्क दिया जाएगा। शिविर का शुभारंभ रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सीमा उत्पाद शुल्क के सेवा निवृत कमीश्नर कल्याण सिंह शर्मा, हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महाबीर सिंह यादव वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनील यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।