पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल स्पर्धा के लिए टीम का चयन आज

फुटबॉल स्पर्धा के लिए टीम का चयन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | हरियाणाराज्य फुटबाल लीग की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला की लड़कों की टीम का चयन सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11 दिसंबर को किया जाएगा। जिला फुटबाल संघ के सचिव एवं फुटबाल प्रशिक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि जोनल स्तरीय प्रतियोगिता 14 दिसंबर को गुड़गांव में होगी। इसमें रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात आदि जिलों की टीमें भाग लेंगी। जोनल में क्वालिफाई करने वाली विजेता उपविजेता टीम राज्यस्तरीय फुटबाल लीग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों का चयन दोपहर दो बजे से विभिन्न आयु वर्ग में किया जाएगा।