जमीनी विवाद में युवक की जमकर की पिटाई
रेवाड़ी | झाबुआमें जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की तथा अवैध पिस्टल से उसे धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को घटना के बारे में शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर दिया है। झाबुआ निवासी जगमाल की गांव के ही रहने वाले महेंद्र, धर्मबीर वगैरह से जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद के चलते ही 11 नवंबर को महेंद्र, लालसिंह, धर्मबीर उर्फ धर्मसिंह, श्रवण, टीना बीना आदि ने कुल्हाड़ी, लकड़ी अन्य चीजों से जगमाल पर हमला बोल दिया और बुरी तरह से उसकी पिटाई की। अस्पताल में उपचाराधीन जगमाल ने यह भी आरोप लगाया है कि धर्मबीर उर्फ धर्मसिंह के पास देशी पिस्टल भी थी। इस मामले में अब पुलिस ने मारपीट आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।