3 बाइक चोरी कर ले गए बदमाश
रेवाड़ी| चोरअलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला कैथल के गांव अगोंध निवासी विक्रांत सिंह यहां के सेक्टर-चार में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ा किया था। चोर मौका पाकर उनकी बाइक चोरी कर ले गए। इसी क्रम में गांव डोहकी निवासी जसबीर की बाइक को चोरों ने गांव से ही चोरी कर लिया। दूसरी ओर गांव रणौली निवासी बलवान सिंह ने बाइक को घर के निकट ही खड़ा किया हुआ था। चोर मौका पाकर उसकी भी बाइक चोरी कर ले गए। तीनों बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।