- Hindi News
- केबल पर प्रचार की सीडी चलाने से पहले होगी जांच
केबल पर प्रचार की सीडी चलाने से पहले होगी जांच
>एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर रोहित परमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों को दिए चुनाव संबंधी दिशा निर्देश
भास्करन्यूज | रेवाड़ी
विसआम चुनाव-2014 के तहत उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर नजर रखने के लिए नियुक्त किए गए एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर रोहित परमार ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में चुनाव से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एक्सपेंडिचर कमेटी, एमसीएमसी टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, मोबाइल वीडियो कैमरा टीम, वीडियो व्यूविंग टीम को प्रोजेक्टर के जरिए आवश्यक दिशा-निर्देश टिप्स दिए।
परमार ने कहा कि वीडियो व्यूविंग टीम चुनाव प्रचार के लिए लोकल केबल सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वीडियो सीडी प्रसारित करने की अनुमति देने से पूर्व सीडी की विषय वस्तु का बारीकी से अवलोकन करें तथा उसके उपरांत ही सीडी चलाने की अनुमति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि फ्लाइंग टीम औचक निरीक्षण करेगी तथा कोई उम्मीदवार या पार्टी बिना अनुमति के जनसभा, रैली, जुलूस या रोड शो करे तो उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने टीमों को निर्देश दिए कि वे राजनीतिक पार्टियों दलों की जनसभाओं, रैलियों, जुलूस, रोड शो के खर्च का पूरा ब्यौरा रखें, जिसमें जल-पान, पंडाल, मंच, कुर्सी, गाड़ियों इत्यादि का खर्च भी शामिल है।
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारो के खर्च पर नजर रखने के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर रोहित परमार सचिवालय सभागार में अधिकारियो की बैठक लेते हुए।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
उन्होंनेकहा कि आचार संहिता धारा 144 की उल्लंघना करने वाले दलों उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कन्ट्रोल रूम शिकायत केन्द्र में चुनाव अधिकारियों आब्जर्वर के मोबाइल नंबर, दूरभाष नंबर मेल आईडी लगाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारी बावल सुल्तान सिंह घोसवाल, उपमंडल अधिकारी (ना0) एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारी रेवाड़ी यशपाल यादव, एसडीएम कोसली जितेंद्र कुमार, डीडीपीओ डॉ. एसी कौशिक, एमसीएमसी के नोडल अधिकारी एवं डीआईपीआरओ सूरजभान, कार्यकारी अभियंता पंचायतीराज नरेश यादव सहित चुनाव से जुडे नोडल अधिकारियों अनेक अधिकारी मौजूद थे।