- Hindi News
- राव तुलाराम के नाम से रखा जाएगा मीरपुर विवि का नाम: इनेलो
राव तुलाराम के नाम से रखा जाएगा मीरपुर विवि का नाम: इनेलो
इनेलोप्रत्याशी एवं पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने कहा कि चौधरी देवीलाल के शासनकाल में बने मीरपुर रीजनल सेंटर का नाम इनेलो सरकार आने पर महान सेनानी राव तुलाराम विवि रखा जाएगा। कांग्रेस ने शहीदों का अपमान करते हुए विवि का नाम इंदिरा विवि रख दिया था।
माडल टाउन में जनसभा को संबोधित करते हुए सतीश यादव ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने ही सही मायनों में शहीदों का सच्चा सम्मान दिया है। इसलिए उन्होंने महान सेनानी राव तुलाराम के सम्मान में शहीदी दिवस की पहल की और इसे राजकीय अवकाश घोषित किया। नाईवाली चौक पर प्रतिमा लगवाई तथा स्टेडियम का नाम भी राव तुलाराम के नाम पर रखवाया। इनेलो सुप्रीमो पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि विवि का नाम राव तुलाराम के नाम पर रखा जाएगा।
इनेलो नेता ने कहा कि चौधरी देवीलाल के सपने को पूरा करने का समय गया है।
उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि विवि का नाम चौधरी देवीलाल के नाम से रखा जाएगा। उन्होंने कभी नहीं कहा कि चौधरी देवीलाल के नाम से विवि का नाम रखा जाए। मीडिया ने उनके बयान में गलत ढंग से पेश कर दिया।
मॉडल टाउन में व्यापारियो को संबोधित करते इनेलो प्रत्याशी सतीश यादव।