- Hindi News
- परिवार गया खेत पर बदमाशों ने लगा दी घर में सेंध
परिवार गया खेत पर बदमाशों ने लगा दी घर में सेंध
जिलाके गांव लूला अहीर फिदेड़ी स्थित दो मकानों में सेंध लगाकर चोर लाखों के जेवरात हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही मामलों में चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव लुला अहीर निवासी अशोक कुमार परिवार सहित मंगलवार की दोपहर अपने खेत में गए हुए थे। शाम को जब वे वापस लौटे तो घर के कमरों अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे सोने चांदी के जेवरात 22 हजार रुपए की नकदी गायब थी। अशोक कुमार समझ चुके थे कि बदमाशों ने घर में सेंध लगाई है। चोरी की शिकायत तुरंत ही पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिदेड़ीमें भी चोरी, सोने चांदी के जेवर ले गए
दूसरीओर गांव फिदेड़ी निवासी नरेश कुमार बीती रात परिवार सहित घर पर ही सोए हुए थे। रात को चोरों ने घर में सेंध लगा दी। चोरी की घटना का पता सुबह लगा। कमरों में रखा हुआ सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात नकदी गायब थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।