पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैप्टन अजय यादव का पर्चा भरवाने पहुंचे अशोक तंवर

कैप्टन अजय यादव का पर्चा भरवाने पहुंचे अशोक तंवर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | सिंचाईमंत्री तथा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव ने शुक्रवार को नामांकन भरने से पूर्व अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। कैप्टन यादव का नामांकन भरवाने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे थे। नामांकन से पूर्व कैप्टन ने जिला सचिवालय के ठीक पीछे प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नामांकन भरने के लिए कैप्टन यादव अपनी माता शांति देवी, बेटा चिरंजीव राव पुत्रवधू अनुष्का, बेटी लतिका, बहन मीनाक्षी निर्मल यादव के साथ सचिवालय तक पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही प्रदेश में विकास कराया है। हर क्षेत्र को कांग्रेस की विकास योजनाओं का लाभ मिला है। सरकार की नीतियों का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचा है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी 5 अक्टूबर को उनके पक्ष में प्रचार के लिए रेवाड़ी आएंगे और धारूहेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

एसडीएम को नामांकन देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कप्तान अजय सिंह यादव साथ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर।