पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

अधिकारियों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | एक्सपेंडिचरऑब्जर्वर रोहित परमार, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी वर्मा, पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर डीएसपी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रेवाड़ी बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाकिया , महेश्वरी, नंदरामपुर बांस, गढ़ी बोलनी, पातूहेडा, बगथला आसलवास में पहुंचकर मतदान केन्द्रों पर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पोलिंग बूथों पर पानी, बिजली, रैंप, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि मतदाता किसी भी राजनैतिक पार्टी उम्मीदवार द्वारा दिए गए प्रलोभन में ना आएं और निर्भीक होकर वोट डालें। शराब पैसे बांटने वालों मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने वाली पार्टियों उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग जिला प्रशासन की नजर रहेगी।