पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साफ सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मियों को मिला 50 रिक्शा

साफ सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मियों को मिला 50 रिक्शा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरको साफ सुथरा करने की कवायद शुरू हो गई है। पहली बार शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद के सफाई बेडे में 50 रिक्शा शामिल हुई हैं। इन रिक्शाओं को शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट भारत भूषण ने हरी झंडी दिखाई। उनके साथ सचिव केके यादव, एमई अजय सिक्का, सफाई इंचार्ज सुरेश कुमार घोड़ा मौजूद रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए इन रिक्शाओं को मंगवाया गया है। ये रिक्शाएं शहर के प्रत्येक वार्ड को दी जाएगी। इन रिक्शाओं के आने से निश्चित तौर पर सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।

नपकार्यालय में दर्ज कराएं शिकायत, 24 घंटे में समाधान

एमईअजय सिक्का सचिव केके यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठान में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अभी तक शहर में इस तरह की रिक्शाएं आई नहीं थी जिनमें कूड़ा डालकर उसका आसानी से निस्तारण किया जा सके।

सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ही अब इन रिक्शाओं को मंगवाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अगर कोई शिकायत हो तो आम आदमी सीधे नगर परिषद कार्यालय में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। 24 घंटे के भीतर सफाई की समस्या का समाधान किया जाएगा।

रेवाड़ी. नगरपरिषद के स्वच्छता अभियान के तहत कुरुक्षेत्र से आए रिक्शों के साथ सफाई कर्मियों को रवाना करते सीटीम भारत भूषण गोगिया नप अधिकारी।