पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे तो डायल करें 18001802022

अधिकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे तो डायल करें 18001802022

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदिकोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो तुरंत विजिलेंस को फोन लगाएं और उसे रंगे हाथों पकड़वाएं इसके लिए प्रशासन द्वारा सहायता नंबर भी जारी किए हैं।

उपायुक्त आरसी वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने पर टोल फ्री नंबर 18001802022 पर तुरंत सूचना देकर विजिलेंस कार्यालय से उसकी शिकायत दे सकते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त महानिदेशक राज्य चौकसी ब्यूरो गुडगांव के दूरभाष नंबर 0124-2321428, पुलिस अधीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरो गुडगांव के दूरभाष नंबर 0124-2223443, उप पुलिस अधीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरो गुडगांव के दूरभाष नंबर 0124-2300394, निरीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरो रेवाड़ी के दूरभाष नंबर 01274-221660 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

लोगों की सुविधा के लिए राज्य सतर्कता कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय उपायुक्त कार्यालय के बोर्ड पर ये सभी नंबर प्रदर्शित किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इन नंबरों का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जागरूक होना चाहिए तथा भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी को रोकने के लिए विजिलेंस विभाग का पूरा सहयोग करना चाहिए।

Áराज्य चौकसी ब्यूरो गुडगांव के 0124-2321428, 0124-2223443, 0124-2300394 नंबर पर करें फोन

Áजिले के निरीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरो फोन नंबर 01274-221660 पर भी दे सकते हैं सूचना