पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने राम के गले में डाली वरमाला

राम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने राम के गले में डाली वरमाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीघटेश्वर महादेव मन्दिर आदर्श रामलीला के मंच पर गुरू विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को अस्त्र-शस्त्र की विद्या के लिए अपने आश्रम में ले जाने, हवन पूजन में व्यवधान डालने वाले राक्षसों का वध करने, ताड़का वध करने, जनक द्वारा सीता स्वयंवर का आयोजन करने शिव धनुष तोड़ने के बाद परशुराम लक्ष्मण के तीखे संवादों का मंचन किया गया। इससे पहले गत दिवस गणेश पूजन के पश्चात श्रवण कुमार का नाटक प्रस्तुत किया गया।

रामलीला का शुभारंभ कप्तान अजय सिंह यादव ने किया। रामलीला में ललित सैनी ने राम, हिमांशु ने लक्ष्मण, लवली ने सीता, महेश शर्मा ने परशुराम, रोशनलाल ने जनक एवं विजय पंवार ने दशरथ का शानदार अभिनय किया। इस मौके पर रामलीला के चेयरमैन अमित स्वामी, सचिव याद के. सुगन्ध, एलआईसी के डेवलेपमेंट ऑफिसर अशोक शर्मा निर्देशक राजेश पंवार विशेष रूप से मौजूद थे। मंच संचालन राजेश वत्स महेश शर्मा ने किया।

श्री शिव रामलीला द्वारा नई अनाज मंडी में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। साथ ही परशुराम और जनक संवाद भी प्रस्तुत किए गए। रामलीला का शुभारंभ हिंदू हाई स्कूल के प्रधान रामकिशन गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक है। इसलिए सभी को रामलीला देखते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। मंच प्रबंधक भूपेंद्र गुप्ता ने रामलीला का मंचन सतीश डाबला डॉ. श्याम बिहारी के निर्देशन में किया जा रहा है। इसमें दशरथ की भूमिका अशोक मुदगिल, राम का अभिनय लोकांश गुप्ता, विश्वामित्र की भूमिका पं. किशनचंद वशिष्ठ निभा रहे हैं। वहीं लोक रामलीला समिति की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला के तहत भी सीता स्वयंवर का मंचन करते हुए जनक और परशुराम संवाद तथा राम द्वारा परशुराम के गुस्से को शांत करने का प्रस्तुतिकरण हुआ। कैकेयी और मंथरा के संवाद भी दिखाए गए।

राम-सीता और लक्ष्मण वनवास को निकले

श्रीरामरेलवे ड्रामेटिक क्लब की ओर से चल रही संपूर्ण रामायण के तहत सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। राम ने शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर धनुष को तोड़ा। इस दौरान परशुराम के अलावा मंथरा और कैकई संवाद भी प्रस्तुत किए गए। कैकेयी ने राजा दशरथ से राम के लिए 14 वर्ष का वनवास तथा भरत के लिए राजपाट मांगा। राम-लक्ष्मण और सीता वन के लिए विदा हुए। क्लब सचिव निर्देशक केके सक्सेना ने बताया कि इसमें राम की