पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं 12 13 को

जिलास्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं 12 13 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | जिलास्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं (अंडर-16) का आयोजन में 12 13 दिसंबर को किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रोशनी देवी ने बताया कि 12 दिसंबर को लड़कियों की तथा 13 दिसंबर को लड़कों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वालीबॉल कबड्डी में ब्लॉक स्तर पर प्रथम द्वितीय स्थान पर रही टीमें भाग लेंगी। वहीं कुश्ती, फुटबॉल, बॉक्सिंग हॉकी में टीमें सीधे जिला स्तर पर भाग ले सकेंगी। खेल अधिकारी ने बताया कि कुश्ती में 42, 46, 50, 54, 58, 63 69 किलोग्राम तथा बॉक्सिंग में 46, 48, 50, 52, 54, 57, 60, 63, 66, 70, 75, 80 किलोग्राम 80 किलोग्राम से ऊपर भारवर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स में सौ मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर 3 हजार मीटर दौड़ तथा लंबी कूद, शॉर्ट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, जेवलीयन थ्रो रिले रेस के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक कोच अनिल यादव, योग कोच जगदीश लाल, वालीबॉल कोच शर्मिला यादव, कुश्ती कोच रमेश कुमार प्रियवृत्त, चरण सिंह फुटबॉल कोच, बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार ममता तथा वीरेंद्र सिंह हॉकी कोच को इंचार्ज बनाया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दिन सुबह 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

यहांहोंगी प्रतियोगिताएं : पएथलेटिक्स,बास्केटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी कुश्ती के मुकाबले राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होंगे।