- Hindi News
- 4 माह से नहीं मिल रहा वेतन प्राध्यापक आज जताएंगे रोष
4 माह से नहीं मिल रहा वेतन प्राध्यापक आज जताएंगे रोष
जिलामें प्लान पदों पर कार्यरत प्राध्यापकों को चार माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) की ओर से 10 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। हसला जिला प्रधान हरीश यादव प्रेस सचिव विजय कुमार का कहा है कि प्राध्यापकों को वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। इसी के चलते शिक्षकों ने अब धरना देकर इसका कड़ा विरोध जताने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सुबह के समय शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना विभाग का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही डीईओ को मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान कर शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया तो वे इसके लिए आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
डीईओ कार्यालय में अव्यवस्था पर सवाल
शिक्षकोंने वेतन नहीं मिलने पर जिला में बनी अव्यवस्था पर असंतोष जताया है। हसला महासचिव दिनेश कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान भीमसिंह अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि अन्य जिलों की तुलना में जिला में वेतन संबंधी समस्याओं से शिक्षक जूझ रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि जिला विज्ञान प्रदर्शनी, खेलों परीक्षा परिणाम में अव्वल जिलों की सूची में शामिल रहा है। मगर वेतन संबंधी हालत बदतर है। हसला पदाधिकारियों ने डीईओ कार्यालय में कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर एक ही क्लर्क पर करीब सभी कर्मचारियों जिनमें प्राध्यापक, मुख्याध्यापक, प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यों का जिम्मा है। इस कारण यहां पर काफी कार्यों में देरी होती है। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक रतनलाल गुप्ता की सर्विस बुक 10 माह तक नहीं मिली, मगर शिक्षक अनशन पर बैठा तो कुछ ही घंटों में सर्विस बुक यहां पहुंच गई, वहीं यहां पर एसीपी मामलों का निपटारा ना होना ता प्राध्यापकों के एलटीसी स्वीकृत होना भी कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।