- Hindi News
- क्रॉस कंट्री दौड़ में सागर सतपाल रहे अव्वल
क्रॉस कंट्री दौड़ में सागर सतपाल रहे अव्वल
सेक्टर-4स्थित सैनिक स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वरिष्ठ वर्गों में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में कैडेट्स ने गढ़ी बोलनी रोड पर सेक्टर-18 में दौड़ लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ग्रुप कैप्टन बीकेई जैकब ने कनिष्ठ वर्ग में 5 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। कनिष्ठ वर्ग की दौड़ के बाद वरिष्ठ वर्ग की 8 किलोमीटर की दौड़ हुई।
विद्यालय के रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल सीसी नाग हेडमास्टर लेफ्टिनेंट कमांडर एके शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दौड़ में ‘विक्रमादित्य सदन’ के कैडेट्स ने कनिष्ठ वर्ग में सागर ने प्रथम, अशोक ने द्वितीय पंकज ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में यमुना सदन के सतपाल ने प्रथम, जोगेंद्र ने द्वितीय आशुतोष ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। सदनों में कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती सदन ने प्रथम गंगा सदन द्वितीय रहा। जबकि वरिष्ठ वर्ग में गंगा सदन ने प्रथम यमुना सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल सीसी नाग हेडमास्टर लेफ्टिनेंट कमांडर एके शर्मा ने पदक प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विजेता सदनों के अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत विजय कुमार द्विवेदी को ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस मौके पर विशेष रूप से सहायक अध्यापक अरविंद कुमार भारद्वाज, पीआरओ योगेश कुमार सिंघल, एपीटीसी हवलदार अजय कुमार, हवलदार आनन्द राजा मौजूद रहे।