पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध पिस्तौल कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

अवैध पिस्तौल कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी। सीआईएपुलिस ने सोमवार की रात एक आरोपी को पिस्तौल जिंदा कारतूस सहित पोसवाल चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुतुबपुर निवासी नितिन उर्फ डबलू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पिस्तौल लेकर पोसवाल चौक के नजदीक घूम रहा है। पुलिस ने सूचना के मुताबिक दबिश देकर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जांचकर्ता ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृति का है और पहले भी मारपीट, हत्या के प्रयास छीना झपटी के मामलों में संलिप्त रहा है।