- Hindi News
- 134ए पर दाखिला मामले की पुनर्याचिका पर 25 को सुनवाई
134ए पर दाखिला मामले की पुनर्याचिका पर 25 को सुनवाई
शिक्षाका अधिकार के तहत गरीब बच्चों को स्कूल में दाखिला देने के संबंध में नियम 134ए मामले पर जैन पब्लिक स्कूल की ओर से पुनर्याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट द्वारा पुनर्याचिका को स्वीकार करने के साथ ही मामले की अगली सुनवाई की तारीख 25 दिसंबर दी गई है। स्कूल के प्राचार्य आरके श्रीवास्तव का कहना है कि कोर्ट में अभी मामला चल रहा है। बता दंे कि हाईकोर्ट ने एक बार इस याचिका को खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में स्कूल की तरफ से पुनर्याचिका दायर की गई जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
निर्णयके बाद ही दाखिले पर होगा विचार
प्राचार्यका कहना है कि कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही मामले में आगे कुछ होगा। बता दें कि नियम 134ए के तहत जैन पब्लिक स्कूल ने गरीब बच्चों को दाखिला नहीं दिया है और कोर्ट में याचिका दायर की हुई है।