दो युवतियां लापता, अपहरण का केस दर्ज
शहरके मोहल्ला तेजपुरा ओढी गांव से दो युवतियां संदिग्ध तरीके से लापता हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर उनके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव ओढ़ी निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि 25 नवंबर की रात उसकी 21 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद भी युवती का कहीं भी पता नहीं लग पाया। युवती के पिता ने ओढ़ी में रह रहे जिला मेवात के गांव मंडी खेड़ा निवासी अंकित उर्फ रामू पर उसकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए बावल थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक अंकित गायब हुई युवती की तलाश शुरू कर दी है।
घरसे निकली नाबालिग का सुराग नहीं
वहींशहर के मोहल्ला तेजपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। 7 नवंबर को उसकी बेटी घर से किसी काम के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद से ही वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने हरसंभव स्थान पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि जिले में अपराध और गुमशुदगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कभी कहीं से बाइक की चोरी तो कहीं चोर घर में ही सेंध लगाकर समान चोरी कर ले रहे हैं। हालांकि प्रशासन भी सख्त हो रहा है