- Hindi News
- कन्या भ्रूण हत्या रोकने बेटियों को शिक्षित करने के लिए किया प्रेरित
कन्या भ्रूण हत्या रोकने बेटियों को शिक्षित करने के लिए किया प्रेरित
भास्कर न्यूज। रेवाड़ी/ कुंड
बेटीबचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंगलवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी कार्यालय में दिसंबर माह में जन्मी बेटियों का सामूहिक जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र फौगाट परियोजना अधिकारी कुमारी दीपिका सैनी ने भ्रूण हत्या रोकने तथा बेटियों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं खोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर दिसंबर 2012-13 में जन्मी बेटियों का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम रविंद्र यादव ने किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी लता शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सा प्रभारी डॉ. विजयपाल बीएल रावमा विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र सिंह चौहान ने माताओं से अपनी बेटियों को बेटों की तरह ही सम्मान समान परवरिश देने के लिए प्रेरित किया।
रेवाड़ी. बेटीबचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी कार्यालय में बच्चियों का जन्म दिन मनाते हुए सीडीपीओ अन्य।