- Hindi News
- अब सार्वजनिक टाॅयलेट पर माफिया की नजर, 6 तोड़े
अब सार्वजनिक टाॅयलेट पर माफिया की नजर, 6 तोड़े
शहरमें लोगों की सुविधाओं पर लगातार हमले कर उन्हें तेजी से समाप्त किया जा रहा है। जो गहन चिंता का विषय है। इन सार्वजनिक सुविधाओं को समाप्त करने के पीछे असामाजिक तत्वों का क्या मकसद है यह तो जांच का विषय है, लेकिन इन समाप्त होती सुविधाओं को लेकर तो नगर परिषद गंभीर है और ही जिला प्रशासन। इससे केवल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि सरकारी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।
शहरमें 15 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय
प्रदेशसरकार ने लोगों की सुविधाओं के लिए शहर के मुख्य सड़क मार्गों के साथ-साथ रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड, सिंघाणा रोड, निजामपुर रोड, रेलवे रोड, टीबी अस्पताल, सामान्य अस्पताल, बस स्टैंड, नगर परिषद कार्यालय, महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे रोड महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका समेत 15 प्वाइंटों पर शौचालयों का निर्माण करवाया था। इन शौचालयों का निर्माण करवाने के बाद सरकार ने इनकी सफाई देखरेख की जिम्मेवारी नगर परिषद को सौंपी थी, लेकिन नगर परिषद द्वारा इन टायलेटों की देखरेख की तरफ कोई ध्यान नहीं देने के कारण असामाजिक तत्वों ने इन टाॅयलेटों को अपना निशाना बनाना शुरु कर दिया है।
प्रशासन को लिखित शिकायत कर मांगी पुलिस सहायता
शौचालय की जगह अस्थायी दुकान
शहरके व्यापारियों एवं दुकानदारों ने बताया कि अक्टूबर नवंबर दो महीनों के अंदर असामाजिक तत्वों ने 6 सार्वजनिक टायलेटों को तोड़ डाला है। इनमें शहर के महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका के निकट स्थित टायलेट, नगर परिषद के गेट के निकट स्थित टायलेट, सामान्य अस्पताल के गेट के निकट स्थित टायलेट, महाराजा अग्रसेन चौक के निकट स्थित टायलेट सिंघाणा रोड पर स्थित टायलेट शामिल हैं। इतना ही नहीं, नगर परिषद के गेट के निकट तोड़े गए टायलेट की जगह पर तो गेट भी निकाल लिया गया है तो महाराजा चितवन वाटिका के निकट तोड़े गए टायलेट वाली जगह पर अस्थाई दुकान लगा ली है। इससे स्पष्ट है कि इन टायलेटों के स्थान पर कब्जा करने के उद्देश्य से इन्हें तोड़ा जा रहा है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन ने अभी तक इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे व्यापारियों दुकानदारों में नगर परिषद प्रशासन के प्रति भारी रोष है।
यूं चलती है कार्रवाई
असामाजिकतत्वों द्वारा रात के समय टायलेट के सामने वाली दीवार को टक्कर मार टायलेट के दरवाजों पर