- Hindi News
- सड़क सुरक्षा परीक्षा में सचिन, सिमरन विवेक कुमार प्रथम
सड़क सुरक्षा परीक्षा में सचिन, सिमरन विवेक कुमार प्रथम
क्षेत्रके गांव खोरी स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा पर लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा स्कूल प्राचार्य जवाहरलाल दूहन की देखरेख में हुई। परीक्षा के प्रथम ग्रुप में जहां खोरी के सचिन ने प्रथम टिंट के रोहित, खोरी की कोमल, मामड़िया ठेठर के दुष्यंत तथा प्राणपुरा की भावना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार जहां द्वितीय ग्रुप में खोरी की सिमरन ने प्रथम खोरी के सौरभ, गोबिंदपुरी की मानसी, मामड़िया के दीपक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा तृतीय ग्रुप में रेवाड़ी के विवेक कुमार ने प्रथम आलियावास के पंकज, प्राणपुरा के उमेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा स्कूल के खिलाड़ियों द्वारा पंचकुला में हुई राज्य स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शनिवार को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। पंचकुला में स्कूल स्तर पर आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बैंडमिंटन के अंडर-17 आयु वर्ग में राजपुरा निवासी आशीष लोकेश ने राज्य में तृतीय जिला स्तर पर अव्वल स्थान हासिल किया। वहीं जिला स्तर पर अंडर-14 आयु वर्ग में खोरी के हर्षित हितेश तथा अंडर-19 आयु वर्ग में खोरी के रवि विजयदीप ने भी प्रथम स्थान हासिल किया।
कुंड. बैडमिंटनप्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते स्कूल के स्टॉफ।