- Hindi News
- जिला स्तर कानूनी साक्षरता स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जिला स्तर कानूनी साक्षरता स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सरकुलररोड स्थित जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मुख्य दंड अधिकारी एवं जिला लीगल सर्विस ऑथोरिटी के सचिव अनमोल नैयर मौजूद थे। इस दौरान नौ प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 21 सौ रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 1500 तथा तृतीय स्थान के लिए 11 सौ रुपए का नकद पुरस्कार प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
येरहे परिणाम
निबंधप्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडियाकमालपुर की दीप्ति ने प्रथम, राजकीय वमा विद्यालय जाटूसाना की रेखा यादव ने द्वितीय राजकीय वमावि बावल की ट्विंकल ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग में शहीद कैप्टन डीके खोला जैनाबाद से वर्षा ने प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय महेश्वरी से भारती ने द्वितीय रावमावि निमोठ से निर्मला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं भाषण में रावमावि ततारपुर इस्तमुरार से योगिता ने प्रथम, रावमावि एसपी पदैयावास से रितु ने द्वितीय रावमावि बोहतवास अहीर से गीता ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिबेट में रावमावि बोडियाकमालपुर से निेतेश संध्या प्रथम, रावमावि मंदौला से मोनिका ईशा द्वितीय रावमावि नेहरूगढ़ से पूजा सोनिका तृतीय रही। स्किट में राजकीय उच्च विद्यालय बोहतवास अहीर के संजू ने प्रथम स्थान हासिल किया। कविता में रावमावि बीकानेर से बबीता प्रथम, रावमावि खोरी से अंजली द्वितीय रावमावि बोडियाकमालपुर से प्रियंका तृतीय रही। पावर प्रेजेंटेशन में रावमावि जाटूसाना से मोहित ने प्रथम, रावमावि बुढ़पुर से अंजू द्वितीय रावमावि बोडियाकमालपुर से मयंक तृतीय रहा।
डॉक्यूमेंट्रीफिल्म स्पर्धा में अनुराधा अव्वल
डॉक्यूमेंट्रीफिल्म स्पर्धा में रावमावि नांगल पठानी की छात्रा अनुराधा सत्यवान प्रथम, इसी स्कूल के पियूष हर्ष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। स्लोगन स्पर्धा में रावमावि निमोठ की पूजा ने प्रथम, जैन वमावि रेवाड़ी से मुस्कान ने द्वितीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय जाट से सुष्मिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागी 17 दिसंबर को गुड़गांव में होने वाली गुड़गांव डिविजनरी में भाग लेंगे।