नाले की खुदाई से दीवार गिरी, जख्मी
आलियावासमें नाले की खुदाई करते समय दीवार गिरने से दबकर एक मजदूर घायल हो गया। वहीं चार अन्य ने भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीण कंवल सिंह, सुशीला देवी छाजुराम, मिन्द्र, नरेन्द्र, ढिल्लू, रमेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला चांदा वाला के पास से गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया जा रहा है।
यह कार्य पंचायत ने ठेकेदार को दे रखा है, जो जेसीबी की मदद से नाले की खुदाई करवा रहा है। उन्होंने बताया कि नाले की खुदाई बिल्कुल घरों की नींव के पास से की गई है। इस कारण शनिवार सुबह कंवर सिंह के मकान के आगे की दीवार ढह गई। उस समय वहां पांच मजदूर कार्य कर रहे थे। इनमें से चार ने दीवार को गिरता देख भाग कर अपनी जान बचाई, वहीं एक उसके नीचे दब गया। दीवार के नीचे दबे मजदूर को तुरंत बाहर निकाल रेवाड़ी उपचार हेतु भेज दिया, जहां वह उपचाराधीन है। हादसे की सूचना पाकर पाकर खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। वहीं यहां सीमा देवी के मकान में भी दरारें गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जो नाला बनाया जा रहा है, वो बहुत ही गहरा है। जेसीबी द्वारा इसकी खुदाई मकानों के बिल्कुल नजदीक से होने के कारण दीवार गिरी मकान में दरारें गई हैं। पीड़ित कंवर सिंह सीमा देवी ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
लेवलमें हुई नाले की खुदाई : सरपंच
सरपंचसविता देवी के पति हरिओम ने बताया कि गंदे पानी निकासी हेतु नाला बनाया गया जा रहा है। लेवल के हिसाब से जेसीबी से खुदाई की गई थी। दीवार की नींव कम होने के कारण वह गिर गई। जिसके नीचे एक मजदूर दब गया। जो फिलहाल ठीक है और उसका उपचार रेवाड़ी के एक अस्पताल में चल रहा है।
नांगल मूंदी. गांवआलियावास में नाले की खुदाई करते समय गिरी मकान की दीवार को देखते स्थानीय लोग।