पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 कर्मचारी दो, 2200 करोड़ रुपए बचा देंगे

100 कर्मचारी दो, 2200 करोड़ रुपए बचा देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीमजिस्ट्रेट भारत भूषण गोगिया ने कहा कि यातायात अव्यवस्था जाम के कारण उद्योगपतियों उनके स्टाफ के लोग हर साल करीब 2200 करोड़ रुपए का तेल व्यर्थ में फूंक देते हैं।

उन्होंने कहा कि ये उद्योगपति उन्हें 100 कर्मचारी दे दें तो, यातायात व्यवस्था का समाधान हो जाएगा और पेट्रोल, डीजल पर व्यर्थ होने वाले उनके 2200 करोड़ रुपयों को बचाया जा सकेगा। सीटीएम बीती रात भिवाड़ी स्थित एक निजी होटल में बावल, मानेसर, चौपांकी, भिवाड़ी धारूहेड़ा के उद्योगपतियों के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट के पास ट्रैफिक का ही मुख्य मुद्दा था।

एनएच और शहर में तैनात करेंगे कर्मचारी

सिटी मजिस्ट्रेट के पास इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने का पूरा एजेंडा मौजूद था। सीटीएम ने कहा कि आसपास स्थित कंपनियां उन्हें 100 कर्मचारी दे। इन कर्मचारियों को डीसी रेट पर लगाया जाएगा। हर कंपनी एक कर्मचारी की तनख्वाह का वहन करेगी। एक कर्मचारी की सालभर की तनख्वाह का वजन 1 लाख रुपए भी नहीं होगा। इन कर्मचारियों की तैनाती एनएच आठ शहर के सरकुलर रोड पर जाम से निपटने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की जाएगी। सीटीएम ने उद्योगपतियों को कहा कि वे क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ जोड़ें। स्थानीय नौजवानों को अपनी कंपनियों में रोजगार दें ताकि क्षेत्र में बेरोजगारी कम हो और कंपनियों के प्रति लोगों में विश्वसनीयता पैदा हो। उन्होंने उद्योगपतियों को कहा कि जिला प्रशासन एक रोजगार मेला लगाना चाहती है। इस रोजगार मेले में उद्योगपतियों की सहभागिता बेहद आवश्यक है। सीटीएम ने कहा कि उद्योगों को रोजगार देने के लिए हमारे बैंक पूरी तरह से तैयार हैं। उद्योगों को जो भी मदद चाहिए वे प्रशासन से ले सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन एमटेक ऑटो के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने किया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उद्योग और स्थानीय प्रशासन का चोली दामन का साथ है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि आपस में मेलजोल बढ़ाया जाए। कार्यक्रम में मानव संसाधन के क्षेत्रों में यशिका कौशल डॉ. रूप सिंह के द्वारा ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में हीरो मोटो कॉर्प, एमटेक ऑटो, बीकेटी टायर्स, होंडा सीएल कार, होंडा मोटर्स स्कूटर, श्री सीमेंट, परफैक्ट रेडियेटर, लोयर्ड इलेक्