पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी-नारनौलरोड पर धामलावास के नजदीक बीती देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज लिया है।

गांव पाड़ला निवासी 23 वर्षीय मुकेश कुमार बाइक पर रेवाड़ी से अपने गांव लौट रहा था। धामलावास के नजदीक पीछे से रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने रामपुरा पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकेश को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को भी सौंप दिया।