पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस जिन्हें तलाश रही उन्होंने पिस्तौल के बल पर युवक को पीटा

पुलिस जिन्हें तलाश रही उन्होंने पिस्तौल के बल पर युवक को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिस्तौल दिखा मारपीट की वारदात में शामिल दो आरोपी काबू

रेवाड़ी| चारदिन पूर्व बनीपुर गांव के निकट गाड़ी निकालने के लिए साइड मांगने पर युवक से पिस्तौल दिखाकर मारपीट करने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को बावल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पातुहेड़ा निवासी प्रदीप कुमार अमित के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि 9 सितंबर की रात बनीपुर निवासी संजय बोलेरो गाड़ी लेकर जा रहा था। उसी समय उक्त आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियों में सवार होकर सामने से रहे थे। संजय द्वारा गाड़ी निकालने के लिए स्कार्पियों चालक से साइड मांगने पर आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी, रॉड, डंडों से संजय को घायल कर दिया तथा उसकी बोलेरो के शीशे भी तोड़ डाले। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। संजय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने बीती देर शाम दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

दोदिन पूर्व भाड़ावास फाटक के निकट एक निजी स्कूल के टीचर को चाकू मारकर घायल करने तथा गोली चलाने के आरोपियों को पुलिस तलाश करती रही थी वहीं आरोपी बीती देर शाम पिस्तौल के बल एक युवक से मारपीट कर फरार हो गए। रामपुरा निवासी रवि शुक्रवार देर शाम नाईवाली चौक की ओर जा रहा था।

रामपुरा मोड़ के निकट हंस नगर निवासी लेफ्टी रिंकू ने रवि को रोक लिया तथा पिस्तौल के बल पर उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मारपीट करने वाले दोनों युवकों ने दो दिन पहले भाड़ावास फाटक के निकट न्यू आदर्श नगर निवासी भानू अग्रवाल को चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया था तथा हवाई फायरिंग भी की थी।