खुली भर्ती
खुली भर्ती
आज होंगी हवलदार शिक्षक के पदों का टेस्ट
भर्तीनिदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि स्टेडियम में रविवार को हवलदार शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद 15 16 सितंबर को प्रार्थियों के शेष डॉक्टरी जांच का कार्य किया जाएगा।
5 हजार से ज्यादा युवाओं ने की जोर आजमाईश
भास्कर न्यूज | रेवाड़ी
रावतुलाराम स्टेडियम में चल रही सेना की खुली भर्ती रैली में शनिवार को महेंद्रगढ़ के युवाओं ने दमखम दिखाया। शनिवार को सैनिक लिपिक स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए भाग्य आजमाया। भर्ती के लिए 5980 युवा पहुंचे। इनमें से 794 युवाओं को हाइट डॉक्यूमेंट में कमी के चलते रिजेक्ट कर दिया गया। यानि भर्ती में टेस्ट के लिए 5186 युवा मैदान में उतरे। युवाओं ने भर्ती को लेकर रात से ही भर्ती स्थल राव तुलाराम स्टेडियम के बाहर डेरा डाल दिया था। सुबह 5 बजे जैसे ही गेट खोला गया हजारों की तादाद में नौजवान भीतर पहुंच गए। नौजवानों को 1600 मीटर रेस, जिगजेग बैलेंस, पुल अप बीम, 9 फीट बीच जंप आदि बाधाओं को पार करना कराया गया।
रेवाड़ी. रावतुलाराम स्टेडियम में चल रही सेना की खुली भर्ती में सैनिक लिपिक स्टोर कीपर तकनीकी के पद के लिए पुल अप बीम का टेस्ट देते युवक।
शनिवार को महेन्द्रगढ़ जिले की सैनिक लिपिक स्टोर कीपर तकनीकी के पद के लिए टेस्ट के दौरान युवको का सीना नापते सेना अधिकारी।