- Hindi News
- बच्चों ने प्रस्तुतियों से बताया हिंदी का महत्व
बच्चों ने प्रस्तुतियों से बताया हिंदी का महत्व
हिंदी दिवस
पीथड़ावासस्थित नवज्योति पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें गौरव दीपेश ने पक्ष-विपक्ष में विचार रखे। विद्यार्थियों ने हिंदी के महत्व पर नाटक भी प्रस्तुत किया। नाटक ने उपस्थित लोगों का मन मोहा। हिंदी अध्यापिका निशा भारती की देखरेख में पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई। विद्यालय निदेशक सत्यवीर यादव और प्राचार्या मधु यादव ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
भास्कर न्यूज | रेवाड़ी
हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गई।
इसी के तहत माजरा श्योराज स्थित एएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तथा एएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रतियोगिताएं हुई। स्कूल में हुई हिंदी कविता में गगन, मुस्कान, अरमान, दीक्षांत, अखिल, वंशिका, साक्षी, शिवानी, साक्षी, भावना, चारूल विनीत ने प्रथम, अखिला, दिव्या, देविका, भूमिका, प्रिंस, यश, भारती, हिमानी, प्रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य ब्रिगेडियर हिम्मत सिंह ने विजेताओं का पुरस्कृत किया। वहीं कॉलेज में भी सुलेख, लेखन कौशल, कविता पाठ भाषण प्रतियोगिताएं कराई गई। कॉलेज प्राध्यापक राहुल ने हिंदी भाषा पर विचार रखे।
सूरजस्कूल
दिल्लीरोड स्थित सूरज स्कूल में हिंदी दिवस मनाते हुए हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कविताओं के माध्यम से राष्ट्र भाषा का महत्व समझाया।
इस दौरान बिट्टू, हिमांशी, दक्ष, जतिन, टीना, तनुजा, अंजली, अंशिता पायल ने ये हिंदुस्तानी हिंदी ना जाने हाय राम अंग्रेजी के दिवाने प्रस्तुतियां दी। चेयरपर्सन सुनित प्रसाद ने हिंदी भाषा का महत्व बताया।
सीअारवर्ल्ड स्कूल
बावलमें प्राणपुरा रोड स्थित सीआर वर्ल्ड स्कूल में हिंदी दिवस कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्तर पर हिंदी सुलेख कविता पाठ का आयोजन किया साथ ही हिंदी भाषा और विदेशी भाषा पर तर्क-वितर्क भी किया।
स्कूल संचालक हरिओम सिवाच प्रधानाचार्या रीना सिवाच तथा निर्मला स्वामी ने राष्ट्र भाषा के सम्मान करने तथा प्रयोग के लिए प्रेरित किया।