पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए भाषण की वर्षगांठ मनाई

विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए भाषण की वर्षगांठ मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीविवेकानंद द्वारा शिकागो में 1893 में दिए प्रथम भाषण की 12वीं वर्षगांठ बावल रोड स्थिति निजी होटल में विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई। आईजीयू मीरपुर के कुलपति मोहिंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने उस समय केवल भारत का गौरव बढ़ावा बल्कि विश्व में हिंदू दर्शन की श्रेष्ठता का भी प्रतिपादन किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से आए भारतीय प्राचीन मनीषा के प्रेरक प्रशिक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि हम केवल अपने मस्तिष्क का मात्र 0.1 फीसदी भी उपयोग नहीं कर पाते जबकि स्वामी विवेकानंद एक पृष्ठ को देखकर उसकी फोटो पढ़ लेते थे। यह सब मस्तिष्क की एकाग्रता से ही संभव है। मनुष्य मस्तिष्क में अनंत शक्ति संभावना है। उस शक्ति का सदुपयोग करना चाहिए।

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की जीवनवृत्ति बहन अलका गौरी ने कहा कि स्वामी जी ने कभी ऊंच नीच के आधार पर भेदभाव नहीं किया। विवेकानंद केंद्र रेवाड़ी के संयोजक अनिल शर्मा, डॉ. उमाशंकर यादव, प्रो. रमेश शर्मा, विपिन सुनेजा, भरपूर सिंह, महावीर जैन, दीपक गुप्ता, डा. एसएन सक्सेना, प्रो. अनिरुद्ध यादव, योगेंद्र यादव एडवोकेट, रामकिशन गुप्ता, रजनी भार्गव रजनी कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र प्रसाद मुद्गल एडवोकेट, डा. लक्ष्मीनारायण शर्मा, आनंदस्वरूप डाटा, प्रो. दशरथ चौहान, विनीता सिंह आदि ने विचार रखे।