पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार से 400 बोतल अवैध शराब पकड़ी

कार से 400 बोतल अवैध शराब पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध रूप से शराब बेचता एक िगरफ्तार

कुंड|गांवनांगलजमालपुर में अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को खोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव ढाणी जरावत निवासी भुनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 बोतलें अवैध देशी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भास्कर न्यूज| रेवाड़ी

राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या 8 पर कसौला थाना पुलिस ने बीती रात जांच के दौरान कार से 400 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी। अवैध शराब के साथ पुलिस ने कार सवार दो युवकों को दबोचा है जिनकी पहचान जिला झज्जर के गांव बख्तावर निवासी मंजीत राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव सतरुक दा कुमहेर निवासी रविंद्र पाल के रूप में है। बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोहतकसे गुजरात जा रही थी शराब

राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या 8 पर बीती रात कसौला थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने जयपुर की ओर जा रही कार को जांच के लिए रुकवा लिया। कार में शराब भरी थी। पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। दबोचे गए बदमाश मंजीत रविंद्र पाल ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया है कि वे लोग शराब को रोहतक से गुजरात लेकर जा रहे थे।