- Hindi News
- ब्राह्मण सभा सदस्यों ने तदर्थ कमेटी को बदलने के लिए पत्र
ब्राह्मण सभा सदस्यों ने तदर्थ कमेटी को बदलने के लिए पत्र
ब्राह्मणसभा में दो पक्षों के बीच घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब ब्राह्मण सभा के प्रधान रामशरण मुदगिल ने अन्य सदस्यों को साथ लेकर जिला जिला रजिस्ट्रार सोसायटीज एंड फर्मस को पत्र भेजकर हाल ही में गठित की गई तदर्थ कमेटी को बदलने की मांग की है। ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित बैठक में प्रधान ने बताया कि ब्राह्मण सभा के चुनाव संबंधी कार्य को पूरा कराने के लिए जिला रजिस्ट्रार सोसायटीज एंड फर्मस ने पांच सदस्यीय तदर्थ कमेटी का गठन किया है जोकि चुनाव संबंधी कार्य की देखभाल करेगी। चुनाव होने तक ब्राह्मण सभा के दैनिक कार्यों को वर्तमान कार्यकारिणी करती रहेगी।
वर्तमान कार्यकारिणी चुनाव कराने के लिए हमेशा तैयार रही है, लेकिन समाज के कुछ लोगों द्वारा बार-बार जिला रजिस्ट्रार सोसायटीज एंड फर्मस को गुमराह करके एक अलग से कमेटी बनाने का अनुरोध किया था। सभा के सदस्यों की सहमति से ही एक तदर्थ कमेटी बनाने के लिए रजिस्ट्रार को लिखा गया था। पिछले दिनों रजिस्ट्रार ने एक पत्र जारी कर पांच सदस्य कमेटी गठन कर आदेश जारी किया था जोकि चुनाव सभा के चुनाव संबंधी कार्य कराने के लिए कार्य करेगी। अपने आदेश में यह कहीं नहीं लिखा कि तदर्थ कमेटी वर्तमान कार्यकारिणी से किसी प्रकार का कार्यभार संभाले।