- Hindi News
- लूट के ट्रकों से चलता रहा शराब तस्करी का खेल
लूट के ट्रकों से चलता रहा शराब तस्करी का खेल
शीघ्र सुलझेगी वारदातों की गुत्थी : प्रभारी
सीआईएप्रभारी रामस्वरूप का कहना है कि मामले की परतें बहुत गहरी है। लगातार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। वारदातों की गुत्थी को शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा और अन्य बदमाशों को भी शीघ्र ही काबू किया जाएगा।
रेवाड़ी. सीआईएपुलिस की गिरफ्त में लूट के ट्रक से शराब तस्करी करने वाले बदमाश।
भास्कर न्यूज | रेवाड़ी
हाइवेपर लूटे गए वाहनों में अवैध तरीके से शराब की तस्करी होती थी। इस बड़े खेल का भंडाफोड़ सीआईए पुलिस के सामने बीती रात तब हुआ जब एक फर्जी नंबर प्लेट वाला शराब से भरा ट्रक पुलिस के हत्थे चढ़ा। मामले की परतें खुली तो पुलिस ने वारदात में शामिल चार बदमाशों को भी काबू कर लिया। बदमाशों के गिरोह से पुलिस ने लूटे गए दो ट्रक एक कैंटर बरामद किया है। बदमाशों को रिमांड पर लेकर लगातार उनके सरगना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
बीती रात सीआईए थाना प्रभारी रामस्वरूप को सूचना मिली कि एक फर्जी नंबर प्लेट लगे ट्रक में अवैध तरीके से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही सीआईए पुलिस ने राजेश पायलट चौक के निकट नाकेबंदी करके ट्रक को काबू कर लिया। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और पुलिस ने उसमें सवार दो बदमाशों को भी मौके से ही काबू कर लिया। दबोचे गए बदमाशों की पहचान जिला सोनीपत के गांव खानपुर कलां निवासी रणबीर उमेश के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों बदमाशों ने खुलासा किया कि पकड़ा गया ट्रक हाइवे से लूटा गया था तथा इसे शराब तस्करी के लिए ही उन्हें दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके गिरोह में इसी तरह से बहुत से अन्य लूटे हुए वाहनों में भी शराब तस्करी की जाती है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर दिल्ली-जयपुर हाइवे से गिरोह के सदस्य जिला भिवानी के गांव स्वरूपगढ़ निवासी विक्की उर्फ वजीर तथा पानीपत के गांव गढ़ी झालू निवासी वीरेंद्र को भी दबोच लिया। इन बदमाशों से भी पुलिस ने लूटा हुआ एक ट्रक कैंटर बरामद किया। इन दोनों वाहनों पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने दबोचे गए सभी बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दबोचे गए बदमाशों को रिमांड पर लेकर उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। मामले में दबोचे गए चारों बदमाश लूटे गए ट्रकों से अवैध तरीके से शराब तस्करी का काम करते थे। पुलिस बदम