- Hindi News
- घर से भागकर शादी रचाने वाले पांच साल बाद गिरफ्तार
घर से भागकर शादी रचाने वाले पांच साल बाद गिरफ्तार
घरसे भागकर शादी रचाई की, पांच साल से दोनों हैं और दो बच्चे भी हो गए। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था, लेकिन पांच साल बाद अब इस केस में प्रेमी से पति बन चुके युवक की पुलिस ने गिरफ्तारी की है। आरोपी को अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था। युवक की पहचान गाजी गोपालपुर निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
वर्ष2009 में की थी शादी
गाजीगोपालपुर निवासी महेंद्र का जाटूसाना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 25 अक्टूबर 2009 को महेंद्र उक्त युवती घर से भाग गए थे और उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। युगल घर से भागने के बाद से ही शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके फरार होने के बाद युवती के परिवार के लोगों ने महेंद्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
महेंद्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया इसलिए सितंबर 2010 में कोर्ट ने भी उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। अब पुलिस को महेंद्र के बारे में जानकारी मिली तो उसे काबू किया गया। यहां बता देना जरूरी है कि महेंद्र आज दो बच्चों का पिता भी बन चुका है।