- Hindi News
- हवलदार, शिक्षक भर्ती के लिए पहुंचे 2269 नौजवान
हवलदार, शिक्षक भर्ती के लिए पहुंचे 2269 नौजवान
भर्तीरैली में फिजिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नौजवानों की 15 16 सितंबर को डॉक्टरी जांच होगी। भर्ती निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल जांच को लेकर भी सेना की ओर से पूरी तैयारी की गई है।
रेवाड़ी. रावतुलाराम स्टेडियम में चल रही सेना की खुली भर्ती में रविवार को हवलदार शिक्षक पद के लिए 1600 मीटर दौड के टैस्ट में रिजेक्ट हुए युवक स्टेडियम से बाहर निराश लौटते हुए।
भास्कर न्यूज | रेवाड़ी
रावतुलाराम स्टेडियम में चल रही सेना की भर्ती रैली में रविवार को हवलदार शिक्षक पद के लिए नौजवानों की परीक्षा ली गई। इसके लिए भी हजारों की तादाद में नौजवानों ने हिस्सा लिया। हालांकि रविवार को भर्ती देखने के लिए पहुंचे नौजवानों की संख्या अभी तक की सबसे कम रही। रविवार को 2269 नौजवान भर्ती देखने के लिए पहुंचे। इन 2269 नौजवानों में से एक भी नौजवान का हाइट और डॉक्यूमेंट में रिजेक्ट नहीं किया गया।
नौजवानों को सेना में भर्ती करने लिए आयोजित की गई भर्ती रैली में 10 सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक विभिन्न पदों के लिए नौजवानों ने अपना दमखम दिखाया। 10 सितंबर को सैनिक जीडी पद के लिए महेंद्रगढ़ के 4291 नौजवान भर्ती देखने के लिए पहुंचे थे। इसी पद के लिए अगले दिन 11 सितंबर को 4498 नौजवान रेवाड़ी जिला से पहुंचे थे। 12 सितंबर को रेवाड़ी के 4554 नौजवान सैनिक लिपिक पद स्टोर कीपर की भर्ती देखने पहुंचे थे। 13 सितंबर को महेंद्रगढ़ के 5186 नौजवानों ने इसी पद के लिए अपना दमखम दिखाया था।