बाल भवन में सेमिनार कल
हरियाणाराज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ द्वारा मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में 17 सितंबर को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि सेमिनार में क्या शैक्षणिक गुणवत्ता ही कामयाबी की गारंटी है, विषय रखा गया है। सेमिनार के दौरान इसी पर विचार विमर्श किया जाएगा। मुख्यातिथि के रूप में परिषद महासचिव इंदु दहिया मुख्यातिथि के रूप में मौजूद होंगी तथा अध्यक्षता उपायुक्त आरसी वर्मा करेंगे। सेमिनार में शिक्षाविद् बुद्धिजीवी विचार रखेंगे।