- Hindi News
- नि:शुल्क शिविर में जांचा 278 मरीजों का स्वास्थ्य
नि:शुल्क शिविर में जांचा 278 मरीजों का स्वास्थ्य
रोटरीक्लब रेवाड़ी सिटी एवं गंगाराम अस्पताल दिल्ली की ओर से स्थानीय लियो चौक स्थित शकुंतला मल्टीस्पेश्यलिटी अस्पताल में पेट एवं लीवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉ. नरेश बंसल ने मरीजों की जांच की।
शिविर में 278 व्यक्तियों की फाइब्रोसिन मशीन द्वारा लीवर की जांच की गई एवं हैपेटाइटस-बी एवं सी की वैक्सीन नि:शुल्क प्रदान की गई।
इसमें जांच के दौरान हैपेटाइटस-बी सी के 13 मामले पॉजीटिव पाए गए। डॉ. बंसल ने कहा कि ज्यादातर रोग असंतुलित खान-पान एवं स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण होते हैं। इसलिए सभी जंक फूड से दूरी बनाकर समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहना चाहिए, ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। इससे पहले क्लब के प्रधान विजय अग्रवाल एवं सचिन सुबोध गुप्ता ने डॉ. बंसल का अभिनंदन किया।
शिविर के आयोजन में चेयरमैन डॉ. संजय अग्रवाल, पीआरओ संजीव अग्रवाल, रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, राजेश गोयल, अमित गोयल, पवन गर्ग, अशोक गोयल, राजेश गुप्ता, रवि गुप्ता, संजीव जैन, योगेश अग्रवाल, संजय सहगल, प्रदीप अग्रवाल एवं अस्पताल के स्टाफ सदस्यों ने योगदान दिया।