पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | भारतीयजीवन बीमा की 58वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले के गांव काठूवास स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के धारूहेड़ा स्थित शाखा प्रबंधक आरबी श्रीवास्तव रेवाड़ी शाखा प्रबंधक चंद्रेश कुमार मुख्यातिथि थे। वक्ताओं ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कोई शार्टकट नहीं होता। सिर्फ मेहनत के बल पर ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता पर कभी भी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि कमियों को दूर कर दोबारा से प्रयास करने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने अध्यापकों विद्यार्थियों को जीवन बीमा से संबंधित जानकारी भी दी। स्कूल के मुख्य अध्यापक अजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सरपंच किशोरी लाल, पंच चांद सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य ग्रामीण मौजूद थे।