- Hindi News
- राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में राहुल गुंजन और लोकेश अव्वल
राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में राहुल गुंजन और लोकेश अव्वल
रावबिरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन अहीर कॉलेज की ओर से शनिवार को राव तुलाराम मेमोरियल राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अहीर कॉलेज में आयोजित किए गए कार्यक्रम में 20 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि कॉलेज प्रबंधन समिति के महासचिव रेवत कुमार ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति सदस्या अंजनी सिंह नगरपरिषद पूर्व अध्यक्ष रामसिंह मौजूद थे। अहीर कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओएस यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने तुलाराम के जीवन पर आधारित कविता, भाषण लोकगीत की प्रस्तुतियां दी।
प्रतियोगिता के दौरान लोकगीत के मुकाबलों में अहीर कॉलेज के राहुल ने प्रथम, लोहारू के चौ. बंसीलाल राजकीय कॉलेज को द्वितीय तथा अहीर कॉलेज के गौरव राजकीय महिला कॉलेज महेंद्रगढ़ की निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कविता पाठ में आरबीएस कॉलेज की गुंजन अग्रवाल ने प्रथम, सतीश पब्लिक कॉलेज ऑफ एजुकेशन की अनीता ने द्वितीय अहीर कॉलेज की मोना शर्मा ज्योति को तृ़तीय स्थान मिला। भाषण में अहीर कॉलेज के लोकेश ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी की मीनाक्षी आरडीएस गर्ल्स कॉलेज की मोनिका ने द्वितीय तथा राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की ज्योति और आरबीएस कॉलेज की अनुराधा ने तृतीय स्थान हासिल किया। राव तुलाराम विजयोपहार ट्राफी सतीश पब्लिक कॉलेज ऑफ एजुकेशन को सौंपी गई।
प्रतिभागियों को मुख्यातिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आरबीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एचएस यादव ने महानायक राव तुलाराम के जीवन, संघर्ष एवं बलिदान पर विचार रखे। निर्णायक मंडल की भूमिका राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता स्नेहलता, संजीता यादव सविता मदान ने निभाई। इस मौके पर आरबीएस कॉलेज प्राचार्या डॉ. कुसुम यादव कार्यक्रम संयोजक डॉ. पीसी शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।
रेवाड़ी. अहीरकॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सतीश कॉलेज को ओवर ऑल ट्राफी देते हुए मुख्यातिथि।
राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रागनी गाते हुए छात्रा।
छात्रा को सम्मानित करती प्रबंधन समिति की सदस्या अंजनी सिंह।