- Hindi News
- मानदेय नहीं मिलने पर रोष, आज तहसीलदार से मिलेंगे नंबरदार
मानदेय नहीं मिलने पर रोष, आज तहसीलदार से मिलेंगे नंबरदार
बोले, कई जिलों में तो समय पर मानदेय मिल रहा फिर यहां क्यों नहीं
भास्करन्यूज | रेवाड़ी
नंबरदारएसोसिएशन जिला रेवाड़ी की बैठक राव तुलाराम पार्क में एसोसिएशन महासचिव उदयराज राव नंबरदार मीरपुर की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नंबरदारों को काफी समय से मानदेय नहीं मिलने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 22 सितंबर को तहसीलदार से मिलकर भी मानदेय दिए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में एसोसिएशन सदस्य शामिल होंगे।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि जिला के बहुत से नंबरदारों को काफी समय से मानदेय नहीं मिला है। जबकि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर तहसीलदार कार्यालय में जमा करा दिए थे। बावजूद इसके भी राजस्व विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी के कारण मानदेय का भुगतान में लगातार देरी की जा रही है।
बैठक में लालाराम नंबरदार मसानी, रामसिंह नंबरदार मोतला कलां, समय सिंह नंबरदार हासांका, रूपचंद नंबरदार मांढैया कला, बलबीर नंबरदार नारायणपुरा, मोहनलाल नंबरदार, महेंद्र बलियार कला, प्रह्लाद सिहं नंबरदार आसियाकी पांचौर आदि ने कहा कि पिछले कई माह से उनका मानदेय नहीं मिल सका है। जबकि फरवरी 2013 में मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए थे कि नंबरदारों का मानदेय नियमित रूप से दिया जाएगा। इसके बाद से कई जिलों में तो समय पर मानदेय मिल रहा है मगर रेवाड़ी जिला के नंबरदारों को महीनों बीत जाने पर भी मानदेय के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस मौके पर हैडमास्टर अर्जुन सिंह नंबरदार, जय सिहं नंबरदार धामलावास, दीपक जाटूसाना, बलवंत सिंह, रामसिंह मोतलाकलां, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।